BHAGALPUR:- कहलगांव के 9 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह को आज अंतिम विदाई दी गई। कहलगांव के श्मशान घाट पर उनके बेटे सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभानंद मुकेश के ने मुखाग्नि दी । उनके अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ता समेत पूरे कहलगांव की जनता का जनसैलाब श्मशान घाट पर उमड़ पड़ा।
सदानंद बाबू लोगों के बीच लोकप्रिय नेता के साथ-साथ सभी के अभिभावक स्वरूप भी थे आज उनके जाने से राजनीतिक गलियारों में बहुत बड़ी क्षति हुई है,। इस दुख की घड़ी में कई दिग्गज नेता श्मशान घाट पर उपस्थित थे जिसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र राठौर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता तथा भागलपुर विधायक अजीत शर्मा केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे जदयू विधायक गोपाल मंडल समेत विभिन्न राजनीतीक दल के स्थानीय नेता उपस्थित थे।
भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट

