रांची- झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन मामले को लेकर बुधवार को बीजेपी के विधानसभा घेराव में पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज की जांच की मांग को लेकर बीजेपी ने राजभवन का दरवाजा खटखटाया। बीजेपी की ओर से शामिल प्रतिनिधिमंडल में आदित्य साहू, महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर सहित कई नेता शामिल थे।
राज्यपाल रमेश बैस इस समय रांची में नहीं है। ऐसे में प्रतिनिधिमंडन में राज्यभवन कार्यालय में अपना ज्ञापन दिया। राज्यपाल के नाम पर दिये गए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन को जल्द से जल्द रद्द करने की मांग की गयी। साथ ही यह भी कहा गया कि विधानसभा में इस तरह का एक समुदाय विशेष के लिए कमरा आवंटन करना सही नहीं है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कल विधानसभा घेराव करने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से लाठी चार्ज हुआ, उसकी जांच की जाए। की भी मांग की। क्योंकि पुलिस वालों के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की गई है।
इससे पहले बीजेपी ने बुधवार को हुए लाठी चार्ज के खिलाफ काला दिवस मनाया। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान तमाम बीजेपी के नेता घटना के विरोध में काली कटुटी बांध कर सदन में आए। इस मामले पर विधाय.कों ने वेल में आकर जमकर हंगामा भी किया।

