रांची- जातिगत आधारित जनगणना की मांग अब बिहार से झारखंड तक भी पहुंच गयी है। वहां के राजनीतिक गलियारों में भी इसका आवाज गूंजने लगी है। इसी जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जल्द ही ही मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 9 सदस्य होंगे और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मुलाकात के लिए तिथि एवं समय देने का अनुरोध किया है। बुधवार को झारखंड विधानसभा में इस संबंध में विधायकों ने मांग की, उसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि वे केन्द्र सरकार से सर्वदलीय बैठक करने का आग्रह करेंगे।
कुछ दिनों इसी तरह बिहार में भी जातिगत जनगणना को लेकर मांग उठने लगी थी। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक साथ दिखे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का भी एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मिलकर जातिगत जनगणना कराने की मांग कर चुका है। और अब इस दिशा में झारखंड भी बढ रहा है।

