RANCHI:-हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, एचईसी की बिजली बहाल हो गई है।बिजली काटे जाने की खबर मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर आग की तरह फैल गई।जिसके बाद सरकार के निर्देश पर बिजली पुनः चालू कर दी गई।

बता दें कि CM हेमंत सोरेन की पहल पर पुनः HEC में बिजली बहाल हो पाई है।कल दिन में ही बिजली बिल के बकाया को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने HEC की बिजली काट दी थी।

बिजली कट जाने के बाद एचीसी में अफरा तफरी का माहौल बन गया था।सभी प्लांट अचानक बंद हो गए थे। एचईसी पर जेबीवीएनएल का बिजली मद में तकरीबन 129 करोड़ बकाया है। कंपनी में हर माह 3 करोड़ रुपए का बिजली का खपत है। मगर आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से एचईसी बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहा था।

रांची से राजेश की रिपोर्ट