खगड़िया में सीमेंट ले जा रही ट्रैक्टर का टायर ब्लास्ट कर गया जिसमें पति-पत्नी की मौत मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी।

यह हादसा चौथम थाना इलाके के पटेलनगर में हुई है।मिली जानकारी के सीमेंट की बोड़ी से लदा एक ट्रैक्टर करुआमोर बाजार से सोनवर्षा घाट जा रही थी।इसी दौरान रास्ते मे ट्रैक्टर का एक टायर ब्लास्ट कर गया,जिसकी जद में कुछ मीटर की दूरी पर अपने दरवाजे पर बैठे पत्नी-पत्नी और एक युवक आ गया।जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि युवाक का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के विरोध में परिजनों ने राष्ट्रीय पथ-107 को पटेलनगर के पास जाम कर दिया है,और मुआवजे की मांग की।NH -107 जाम होने से महेशखूंट -सहरसा राष्ट्रीय मार्ग बाधित हो गया ।चौथम थाना पुलिस को आक्रोशित परिजनों को समझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट