पालीगंज :- पटना जिला के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के विक्रम बाजार स्थित करोड़ो की लागत से 20 वर्ष पूर्व बनी ट्रामा सेंटर को चालू करवाने के लिए लगातार पांचवें दिन आंदोलन जारी है। आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार सिंह के साथ अन्य लोगों को मनाने के लिए पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर, स्थानीय पाटलिपुत्रा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर,पूर्व विधायक अनिल कुमार के साथ ही पटना सीएस डा विभा सिन्हा और पालीगंज एसडीओ आमरण अनशन स्थल पहुँचें और दीपक कुमार सिंह को मनाने का प्रयास किया ,पर ठोस आश्वाशन नहीं मिलने के कारण वार्ता विफल हो गई l

जानकारी के अनुसार आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार सिंह के साथ वार्ता विफल होने का मुख्य कारण यह रहा कि मिलने आए उनसे मिलने आये पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर,रामकृपाल यादव एवं सीएस पटना डॉ विभा सिन्हा के द्वारा " बिक्रम ट्रामा सेंटर को चालू करवाने के लिए ठोस आश्वाशन नही दिया जा सका।अनशनकारी सरकार द्वारा लिखित आश्वासन चाहतें हैं।

रिपोर्ट :-अमलेश कुमार , पालीगंज