पाकुड़: मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का निरीक्षण किया।इस मौके पर पर उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त अनमोल कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ० रामदेव पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ० चंदन उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आईसीयू , जनरल वार्ड, लैब ,चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड एंव ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया, एवं कहा की कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पूर्ण रूप से सजग एवं तैयार रहने की आवश्यकता है। साथ ही हमें विशेष एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है।
इसी के निमित्त तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर बच्चों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड व अन्य चिकित्सीय उपचार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।सदर अस्पताल का निरीक्षण कर ऑक्सीजन प्लांट के कार्यों, बढ़ाये गए बेड की व्यवस्था, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की सुविधा के अलावा संभावित कोरोना महामारी के तीसरे लहर से बचाव व रोकथाम को लेकर पूर्ण हो चुके कार्यों के साथ चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान मंत्री इसके अलावे सदर अस्पताल में बढ़ाये गए बेड की सुविधा के अलावा साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था के साथ कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर और डेल्टा प्लस वेरियंट को लेकर सभी सुविधाओं को शत प्रतिशत दुरुस्त करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। निरीक्षण के क्रम में मरीजो के परिजनो से बात भी किया और समस्या भी सुनी । सदर अस्पताल के सौन्दर्यीकरण के तहत बागबानी फाउंटेन का उद्घाटन मंत्ररी आलमगीर आलम ने किया ।

