BIG BREAKING

.हरियाणा के अंबाला में भीषण सड़क हादसा

.यात्रियों को लेकर जा रही मिनी बस ट्रक से टकरायी

.एक ही परिवार के 7 लोगों की गयी जान, कई घायल

अंबाला में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत

अंबाला:हरियाणा के अंबाला में भीषण सड़क हादसा हो गया. अंबाला में गुरुवार देर रात एक ट्रक के मिनी बस से टकरा जाने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 25 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पूरा परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर नशे में था और इसी वजह से ये हादसा हुआ। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है। बस में तकरीबन 35 लोग सवार थे।