बेरमो: फुसरो में नगर परिषद चुनाव को लेकर गहमा-गहमी बढ़ती जा रही है. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जांच के दौरान नियमों और दस्तावेजों की पड़ताल में वार्ड संख्या-21, 23 और 28 से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. स्क्रूटनी में वार्ड संख्या 23 से मनोज कुमार सिंह एवं वार्ड संख्या 28 से कंचन देवी और वार्ड 21 से एक प्रत्याशी का नामांकन अमान्य पाया गया.

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार कल नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है. इसके बाद बचे हुए वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) आवंटन किया जाएगा. सिंबल आवंटन के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ होगी और प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे. प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ हैं. वहीं, प्रत्याशी और उनके समर्थक अगले चरण को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं.