जमशेदपुर: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरबाज खान जमशेदपुर पहुंचे. एक भव्य कार्यक्रम में अरबाज खान शामिल हुए. क्राउन मेरिट इवेंट्स द्वारा चैंपियन बिजनेस अवार्ड आयोजित किया गया था. जिसमें देशभर के विभिन्न राज्य से लोग शामिल हुए थे. इसके अलावा थाईलैंड और यूरोप से भी लोग इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत किए. इस दौरान मंच पर झारखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार बिनोद केसरी को भी सम्मानित किया गया. वहीं, बाहर से आये लोगों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट