Live

School closed

पटना में इस तारीख़ तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश, शीतलहर से बचने के लिए घर पर रहें छात्र

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :छात्रों के लिए बड़ी खबर है कि शीतलहर के कारण बिहार के कई जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इस बीच भीषण ठंड को देखते हुए पटना डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।

पटना डीएम ने जारी किया आदेश

पटना डीएम के आदेश के मुताबिक जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाडी केन्द्रों एवं कोचिंग सेंटर सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध को दिनांक 23.01.2024 तक विस्तारित किया गया है। इसके साथ ही वर्ग-9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरूप पूर्वाह्न 09.00 से पूर्व और अपराह्न 03.30 बजे के पश्चात् प्रतिबंधित रहेंगी। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु पर्याप्त सावधानी के साथ विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

ये भी पढ़ें : राम मंदिर को भेंट में मिला 101 किलो सोना : जानिए किसने दिया इतना बड़ा दान, दूसरे नंबर पर है कौन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : हनुमान मंदिर ने दिए सोने के तीर-धनुष, 10 करोड़ रुपये देने वाला महावीर मंदिर देश का पहला संस्थान

गौरतलब है कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है लिहाजा स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें