Live

BIG BREAKING

बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 रद्द, 155 अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा

D
Deepak Kumarलेखक

गया के L&T EduTech परीक्षा केंद्र पर सर्वर में आई तकनीकी खराबी, दूसरी पाली के एक कंप्यूटर लैब की परीक्षा रद्द; डीएम से मांगी गई जांच रिपोर्ट

पटना/गया: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से बड़ी खबर सामने आई है। गया में आयोजित विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया गया है। अब प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। 27 नवंबर को दूसरी पाली में गया के L&T EduTech परीक्षा केंद्र पर सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण 155 अभ्यर्थियों की परीक्षा बाधित हुई थी।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर कुल 476 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें 417 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। दूसरी पाली के दौरान एक कंप्यूटर लैब में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में परेशानी हुई। इसके बाद संबंधित लैब की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

155 अभ्यर्थियों को मिलेगा दोबारा परीक्षा देने का मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तकनीकी खराबी से प्रभावित सभी 155 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा कराने का फैसला लिया है। पुनर्परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को अलग से दी जाएगी।

गया डीएम से मांगी गई विस्तृत जांच रिपोर्ट

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गया के जिलाधिकारी से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी L&T EduTech से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्या की समय पर सूचना नहीं देने और लापरवाही बरतने के मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।इस फैसले के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों को अब पुनर्परीक्षा की तारीख का इंतजार है। समिति की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रभावित 155 अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें