Live

BREAKING NEWS

बिहार-झारखंड के सीएम ने दी दीपावली की बधाई, दीपों की रोशनी से जगमगाया बिहार-झारखंड

D
Deepak Kumarलेखक

दीपों की रोशनी से जगमगाया बिहार-झारखंड,घरों में होगी मां लक्ष्मी की पूजा
रांची/पटनाः दीपावली को लेकर बिहार और झारखंड के शहरों से लेकर गांवों तक उत्सव का माहौल है। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। बाजारों में मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, मिठाइयां और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

शाम होते ही दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से घर-आंगन जगमगा उठेंगे। लोग विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। पूरे बिहार और झारखंड में दीपावली को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

सीएम सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के पावन अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपों का यह पर्व हर घर में खुशियां और नई उम्मीदों का उजाला लेकर आए।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी दीपावली और काली पूजा की बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दीपावली, काली पूजा और जोहार के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने पर्व के इस अवसर पर लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें