

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Live
गढ़वा:जिले में एसआईआर का फॉर्म भरने के नाम पर जबरदस्त उगाही हो रही है. बीएलओ का खर्चा पानी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. मामला रंका प्रखंड के खपरो पंचायत के गोरयाबांध टोला की है. जहां एक बीएलओ जमीला बीबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एसआईआर फॉर्म देने और भरने के नाम पर 50 रूपये से लेकर 100 रुपये तक की उगाही की जा रही है. जिसके एवज में वह खर्चा पानी मांग रही है.इस मामले की तहकीकात करने के लिए जब कशिश न्यूज के पत्रकार उस स्थल पर पहुंचे तो कई लोगों ने यह शिकायत किया कि बीएलओ द्वारा पैसे की डिमांड की जा रही है. कई ऐसे लोग मिले जो एसआईआर फॉर्म तो भर दिए हैं, लेकिन पैसे की वजह से वह जमा नहीं कर रहे है. वहीं, बीएलओ के घर पर भी एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए भीड़ लगी हुई है.वहीं, इस मामले में जहां एक तरफ ग्रामीणों ने पैसा लेने का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरे तरफ बीएलओ इसे साजिश करार देकर फंसाने का आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक हम 170 फॉर्म भर चुके हैं. कुछ लोग फ़साने का प्रयास कर रहे हैं.
गढ़वा: झारखण्ड के गढ़वा जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है. शिक्षा के मंदिर में एक मास्टर साहब की शर्मनाक हरकतें सामने आई है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक एक छात्रा के साथ ब्लैकमैलिंग कर छेड़खानी करते हुए पकड़े गए है. पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इधर, शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए है. वहीं, इस मामले में एसडीपीओ ने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिजन के आवेदन पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं.छात्रा को ब्लैकमेल कर विद्यालय के कमरे में की छेड़खानीमामला केतार थाना क्षेत्र के ताली मध्य विद्यालय का है,जहां शिक्षा के मंदिर में एक मास्टर साहब अपनी सारी हदे पार करते हुए इस मंदिर रूपी विद्यालय के माहौल को गन्दा करने का काम किया है. प्रधानाध्यापक एक छात्रा को ब्लैक मैलिंग कर विद्यालय के ही एक कमरे में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़े गए. किसी ने इस अश्लील हरकत का वीडियो बना लिया. जिसके बाद मामला प्रकाश में आया.परिजनों ने पोस्को एक्ट के तहत कराया मामला दर्ज हालांकि, यह वायरल वीडियो एक सप्ताह पहले की है लेकिन,अब इसे वायरल किया जा रहा है.घटना के बाद पीड़िता के परिजन ने केतार थाना में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग के अधिकारी खुद मामले की सवेंदनशीलता को देखते हुए जांच करने पहुंचे.
गढ़वा:जिला के मेराल प्रखंड में सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है,लेकिन जमीनी स्तर पर कई पात्र परिवार आज भी आवास से वंचित हैं. इसका खामियाजा ये हुआ कि आवास को लेकर दंपती में हुए विवाद में पत्नी की जहर खाने से मौत हे गई. इस घटना ने राज्य और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल खड़े कर दिए है.आवास के अभाव मेंपारिवारिक विवादबताया जा रहा है कि मेराल प्रखंड क्षेत्र के संगबरिया पंचायत के राजहरा गांव निवासी अनवर अंसारी की पत्नी रबीना खातून ने आवास के अभाव में उपजे पारिवारिक विवाद में जहर खाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद सरकारी आवास योजनाओं के क्रियान्वयन और पंचायत स्तर पर उनकी निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. जानकारी के अनुसार,लंबे समय से पक्का घर नहीं मिलने के कारण दंपती के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था. इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने आक्रोश और मानसिक तनाव में जहरीला पदार्थ खा लिया.परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.सरकारी आवास मिलने पर टल सकती थी घटनाघटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.ग्रामीणों का कहना है कि यदि जरूरतमंद परिवार को समय पर सरकारी आवास मिल जाता तो संभवतः यह दुखद घटना टल सकती थी. लोगों का आरोप है कि कई पात्र परिवार वर्षों से आवास योजना की सूची में नाम जुड़ने और स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं,जबकि कुछ अपात्र लोगों को लाभ मिलने की शिकायतें भी समय-समय पर सामने आती रही हैं.आवास योजनाओं के चयन और अनुशंसा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांगग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर आवास योजनाओं के चयन और अनुशंसा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि पात्र लाभुकों का सही चयन नहीं होने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी के कारण गरीब परिवार आज भी कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं.
गढ़वा: कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को सर्किट हाउस में एसआईआर को लेकरबीएलओ-2 के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. सभी प्रखंडों के बीएलओ-2 शामिल हुए. मौके पर मौजूद लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव ने कार्यकर्ताओं का किए दिशा निर्देश दिए.रामेश्वर उरांव ने अपने बीएलओ-2 से कहा कि सभी को एसआईआर भरने की प्रक्रिया को ठीक से समझना है,ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की दिक्क़त किसी को नहीं हो सके. एक भी मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुझे एसआईआर को लेकर पलामू प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है. इसी क्रम में उन्होंने सर्किट हाउस में बैठक कर रहे हैं.विधायक ने सभी बीएलओ को एसआईआर के मद्देनजर नजर बनाकर रखना को कहा गया है. ताकि कोई मतदाता छूटे नहीं. उन्होंने कहा की हमलोग एसआईआर का विरोध नहीं करते है हमलोग इसके काम पर सवाल उठाते हैं, क्योंकि यहां चुनाव तो तीन साल बाद है तो ऐसा नहीं है कि हम यहां एसआईआर नहीं कराएंगे.
गढ़वा : जिले के खरौंधी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार देर शाम विशाक्त भोजन खाने एवं टंकी का गर्म पानी पीने के बाद एक सौ से अधिक छात्राएं बीमार हो गई थी. इसके बाद सभी बीमार बच्चियों को भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल मे भर्ती किया गया था जहां इलाज के बाद सभी अपने-अपने घर चली गई थी. आज पुनः शनिवार को इसी कस्तूरबा विद्यालय की 8 और छात्राएं बीमार हो गई. इससे गुस्साए अभिभावकों ने कस्तूरबा विद्यालय पहुंच कर विद्यालय के ग्रिल को तोड़ते हुए प्रवेश किए और जमकर हंगामा किया और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इस बीच मौके की नजाकत को समझते हुए गढ़वा डीसी तत्काल खरौन्धी प्रखंड पहुंच कर मामले की जाँच की. इसमें विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद डीसी ने सख्त कार्रवाई करते हुए कस्तूरबा विद्यालय में एक कर्मी को छोड़ सभी को सेवा मुक्त कर दिया. इसके बाद गढ़वा डीसी भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंच कर बीमार छात्राओं से मिले एवं उनका कुशल क्षेम पूछा.इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि शुक्रवार को रात में खरौन्धी कस्तूरबा की छात्राएं अचानक बीमार हो गई थी. तत्काल एसडीएम और अन्य पदाधिकारियों को राहत कार्य के लिए भेजा गया था. सभी छात्राओं का इलाज भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में किया गया है. आज भी कुछ छात्राएं बीमार हुई थी जिनका इलाज यहीं किया जा रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. मैंने खुद कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इसमें विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है. मैंने तत्काल एक कर्मी को छोड़ कर शेष सभी कर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया है और एसडीएम को निर्देश दिया है कि इसकी विस्तृत जाँच कर जाँच प्रतिवेदन दें.विद्यालय में अभी कुछ बच्चियां हैं उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. वहीं अभिभावकों के हंगामा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि स्वभाविक है कि इस तरह की बातें आएगी तो अभिभावक थोड़ा उग्र होंगे लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है.
गढ़वा:झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरू शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने खुशीजताई है. मंगलवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण की उपाधी से सम्मानित होना गर्व की बात है. हालांकि, पूर्व मंत्री ने ये भी कहा कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए था. मिथलेश ठाकुर का कहना है किउन्होंने कई ऐसे काम किए है जो आज लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है.वहीं, पद्म भूषण मिलने से पूरे झारखंड राज्य और देश स्तर पर लोग खुशी मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू ने जिस तरह से समाज के लिए कार्य किया है, वह सराहनीय है. हम महामहिम राष्ट्रपति और भारत सरकार से मांग करते हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.
गढ़वा:शहर के सुखबाना गांव मे उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक किशोरी के शव को तालाब में बरामद किया. बताया जा शव के गले में दुपट्टा कसकर लिपटा पाया गया है. आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लड़की की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी खुशबू कुमारी (13 वर्ष) के रूप में हुई है. वह सुखबाना गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहती थी.पुलिसविभिन्न बिंदुओं पर कर रही जांचघटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का माना जा रहा है. आखिर विद्यालय से लौटने के बाद खुशबू कहां गई और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इस संबंध में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय की छात्रा थीखुशबूखुशबू कुमारी गढ़वा शहर स्थित शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय की छात्रा थी. उसके पिता ने बताया कि गुरुवार को करीब साढ़े 11 बजे खुशबू विद्यालय से घर लौटी थी. उसने अपना बैग घर में रखा और उसके बाद कहीं चली गई. उस वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. बाद में जब घरवाले पहुंचे तो बैग देखकर पता चला कि वह विद्यालय से वापस आई थी, लेकिन घर में नहीं थी. शाम तक उसके नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. बच्ची की तलाश को लेकर परिवार के लोग काफी परेशान रहे.लापता होने के दो दिन बाद मिला शवशनिवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने तालाब में एक शव को पानी में उतराते हुए देखा. सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इसी दौरान खुशबू के परिवारवाले भी वहां पहुंचे और शव की पहचान की. शव को बाहर निकाला गया तो उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ मिला.
गढ़वा: जिले में दो दिनों में डूबने से दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है.दोनों के शव को बड़े मशक्क्त के बाद बाहर निकाला गया. सुखलदारी वाटर फॉल में डूबने के 20 घंटे बाद युवक का शव मिला है.बारिश के मौसम शुरू होने से पहले ही नदी और तालाबों में डूबने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिले में 48 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई है. पहली घटना धुरकी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सुखलदारी वाटर फॉल में नहाने के दौरान डूबने से युवक का शव करीब 18 से 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया.स्थानीय गोताखोरों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से चलाए गए खोज अभियान के बाद शव पानी के अंदर से निकाला गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ सुखलदारी वाटर फॉल घूमने और स्नान करने पहुंचा था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया. दूसरी घटना मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव का है. जहां दर्दनाक हादसे में सधवा तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल हो गया.जानकारी के अनुसार,हासनदाग के साधवा आहर तालाब में दोपहर बाद जीतन चौधरी के 10 वर्षीय लड़का सुजीत चौधरी अपने टोले के दोस्तों के साथ साधवा तालाब में नहा रहा था. नहाने के क्रम में वह डूब गया था. जब सभी दोस्त घर आने लगे तो देखा कि वह नहीं है तो सभी ने खोजबीन शुरू की और परिजनों की इसकी सूचना दी गई. तभी परिजन एवं गांव घर के लोग वहां पहुंचकर तालाब से उस बच्चे को खोजकर बाहर निकाला.तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था.
गढ़वा:जिले के डंडई थाना क्षेत्र के डंडई गांव स्थित सोनेहरा मोड़ के पास मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. राधा-कृष्ण मंदिर के पास स्थित तालाब से नवजात का शव बरामद हुआ है.यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली मानी जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.ग्रामीणों की नजर पड़ीबच्ची के शव परजानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रामा प्रसाद के तालाब में लोगों ने नवजात बच्ची का शव पानी में तैरता हुए देखा. सुबह टहलने गए ग्रामीणों की नजर तालाब के किनारे पड़े शव पर पड़ी,जिसके बाद इसकी सूचना आस-पास के लोगों और पुलिस प्रशासन को दी गई. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शव पर अस्पताल में जन्म के दौरान लगाए जाने वाले कीट लगा हुआ है. लोगों का अनुमान है कि बच्ची को बीती रात ही तालाब में फेंका गया होगा. शव देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि नवजात के जन्म का महज कुछ ही दिन हुआ है.सभी पहलुओं पर पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना मिलने पर डंडई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर है. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. लोग दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
गढ़वा:जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह दोनों बच्चियों का शव मिलने पर गांव में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला की घटनाजानकारी के अनुसार पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की 8 वर्षीय बेटी प्रियांशु कुमारी और परमेश्वर राम की 10 वर्षीय बेटी रेशमा कुमारी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने गई थी. शाम तक जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. रातभर ग्रामीणों और परिजनों ने आस-पास के इलाकों में खाफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.तालाब में बच्चों ने देखा शव तैरतेबुधवार सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए जब तालाब किनारे पहुंचे तो अकेलवा तालाब में दो शव तैरते हुए देखा. यह दृश्य देखते ही बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाले गए.
गढ़वा: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था जितना भ्रष्टाचार प्रखंडों में है उतना कहीं नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह बात गढ़वा में चरिथार्थ हो रहा है. अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरा हुआ है, जिसका उदाहरण जिले के रमना अंचल कार्यालय में देखने को मिल रहा है. यहां का कर्मचारी खुले आम घूस की मांग करता है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.गढ़वा जिला के रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक कर्मी दिवाकर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें घूस के रकम को वापस करते देखा जा रहा है. वहीं, घूस के रुपये खुद मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से लिया हुआ है जिसकी पुष्टि खुद पीड़ित कर रहे हैं.अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यहां की प्रमुख ने मोर्चा खोल रखा है. दरअसल, अंचल कार्यालय में पदास्थापित एक कर्मी दिवाकर सिंह जमीन रजिस्ट्री और केवाला के नाम पर प्रति केवाला 15,000 साहेब के नाम पर और 5,000 अपने नाम पर लेता है. ऐसा लगभग एक दर्जन केस का खुलासा हुआ है जो पीड़ितों से इस कर्मी ने लिया है. एक केस में कर्मी द्वारा घूस का रुपये वापस देते दिख रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इनदिनों वायरल हुआ है.पीड़ितों ने बताया की ऐसा कई मामला है जिसमे किसी के जमीन को किसी के नाम पर पंजी 2 में दिखा कर जमीन उसके नाम कर दिया जा रहा है. यहां तक कि कर्मी ने अपने बहनोई के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री करा रखा है.इस मामले को लेकर पीड़ितों ने इसकी शिकायत प्रखंड प्रमुख से की तो प्रमुख ने कर्मी और साहेब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रमुख ने बताया की ऐसे कई मामले है जिसमें दिवाकर सिंह ने सीधे रूपए अपने खाते में लिए है. एक का वीडियो वायरल भी हुआ है. पीड़ित ने कहा कि इसकी शिकायत डीसी से की जाएगी और ऐसे भ्रष्ट कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी.
गढ़वा:झारखण्ड के गढ़वा जिले में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. उत्तर प्रदेश और झारखण्ड को जोड़ने वाली सड़क एनएचआई -39 और छत्तीसगढ़-झारखण्ड एनएच-343 की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है .ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग का गोला गिर रहा हो. सोमवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार है.पूरे झारखण्ड में इन दिनों गढ़वा और पलामू का पारा सातवें आसामन पर है. लोग घरों मे अहले सुबह से ही पैक हो जा रहे हैं. सुबह के 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक के तापमान में घरों में लगी एसी भी काम नहीं कर रहा है. वहीं, मिट्टी के बर्तन जैसे घड़ा का डिमांड मार्केट में बढ़ गया है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में ऐसी की बिक्री बढ़ गई है. शहर के रंका मोड़ पर खीरा, तरबूज, दही, सत्तू और गन्ने के जूस की डिमांड खूब बढ़ गई है.वहीं,कृषि विज्ञान केंद्र का मानना है कि ये अलनीनो का प्रभाव है जो 100 वर्षों के बाद प्रभाव में आया है. जिस वजह से तापमान बढ़ा रहेगा और बारिश की संभावना कम रहेगी, तो ऐसे में लोगों को अपने आप को बचना है.पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना है. जहां तक तापमान की बात करें तो 44 से 45 डिग्री का तापमान फिलहाल बना रहेगा.
गढ़वा:जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरवाडीह गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. इस संबंध में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंहने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ नेबताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ गांव के ही गुणा कुमार के साथ मारपीट कर रहा है. जांच में पता चला कि 8 हजार रुपये के बकाया विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की.तलाशी के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान भिमखांड निवासीअशोक कुमार (32 वर्ष) के रूप में बताई है.
गढ़वा:जिले के रमना थाना क्षेत्र में एक अनोखी शादी टूटने का मामला सामने आया है. बारात लगी, वरमाला हुआ, मंगलसूत्र तक दुल्हन पहनी, लेकिन सिंदूरदान के समय आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं किस तरह से दुल्हन शादी से इंकार कर रही. फिर क्या था मंडप पर खूब बवाल हुआ. जबकि, अन्य सभी रस्में खुशी-खुशी पूरी हुई. लेकिन, अंत में बारात को बिना शादी संपन्न हुए वापस लौटना पड़ा.जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह के दौरान उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई. जब जयमाला एवं अन्य वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने सिंदूरदान के समय शादी करने से साफ इनकार कर दिया. घटना के बाद पूरी रात दोनों पक्षों के परिजन, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि लड़की को समझाने में जुटे रहे, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की रात बारात पूरे गाजे-बाजे के साथ बगोंधा टोला पहुंची. बारात के स्वागत के बाद जयमाला कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ. इसके बाद विवाह मंडप में पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की अन्य रस्में भी पूरी कराई गईं.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सिंदूरदान की रस्म शुरू हुई और दूल्हे ने जब दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने लगा,तभी दुल्हन ने हाथ से सिंदूर हटाते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन के इस फैसले से मंडप में अफरा-तफरी मच गई. दोनों पक्षों के परिजन एवं रिश्तेदार काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई.घटना की सूचना मिलते ही गांव के कई ग्रामीण,स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरंची पासवान एवं जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लड़की को समझाने का प्रयास किया. पूरी रात पंचायत और बातचीत का दौर चलता रहा. इसके बावजूद लड़की अपने निर्णय पर अडिग रही. सुबह होने तक मामला शांत नहीं हुआ तो लड़के के पिता ने स्थानीय थाना को सूचना दी.सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई.
गढ़वा: जिला समाहरणालय के पास जेएमएम कमेटी ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को जेएमएम जिला कमेटी द्वारा समहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. मुख्य रूप से गढ़वा विधानसभा से पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जेएमएम नेता और कार्यकर्ताओ के हाथों मे गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी लिखी हुई थी.केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारणमहंगाईचरम परमिथलेश ठाकुर ने कहा किकेंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार चरम पर है. आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है. गरीबों के चूल्हे बुझने की स्थिति में हैं, जबकि मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक बोझ से जूझ रहे हैं. विशेष रूप से घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा की आज पबरे झारखंड में यह धरना प्रदर्शन हो रहा है. चार पांच राज्यों में चुनाव होने के बाद गैस सिलेंडर के दामों मे वृद्धि हुई है. केंद्र को बढ़ा हुआ दाम वापस लेना होगा.बीजेपी विधायक पर निशानास्थानीय बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यहां का स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक फंड में गड़बड़ी करना चाहते हैं. पांच करोड़ रूपए चापाकल लगाने में लगा दिए है, जबकि ऐसा हकीकत नहीं है. मिथलेश ठाकुर ने कहा किहमलोग इस पर नजर रख रहे है तो ये अनाप सनाप बोल रहे हैं.
गढ़वा: जिले में तपती गर्मी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीजेपी नेता सिर पर घड़ा रखकर सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए. दरअसल, पानी और बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन की यह तस्वीर गढ़वा समाहरणालय की है. जहां पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में पानी-बिजली के सवाल पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया.समाहरणालय का घेराव,सरकार पर निशानादरअसल, बीजेपी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही और गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में पानी-बिजली की समस्या को लेकर समाहरणालय का घेराव किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से हेमंत सरकार पर निशाना साधा गया, सभी ने अपने संबोधन में झारखंड में पानी-बिजली को लेकर हो रही समस्या को लेकर हेमंत सरकार को घेरने का काम किया.'हेमंत सरकार मेंपानी और बिजली की समस्या से त्राहिमाम'वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की जनता पानी और बिजली की समस्या से त्राहिमाम कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.जल मिशन योजना में पैसे कीबंदरबांट का आरोपभानु प्रताप शाही ने केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना जल मिशन योजना पर भी हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में जल मिशन योजना देश में दूसरा राज्य बन गया है. जहां इस योजना में घोर भ्रष्टाचार हुई है, इस योजना में मंत्री और अधिकारी पैसे की बंदरबांट किए हैं.विधायक कोटे से पेयजल सुविधादेने के नाम पर लूट-खसोट-मिथिलेश ठाकुरवहीं, विपक्ष के इस प्रदर्शन पर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है. जेएमएम के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पानी-बिजली की समस्या पर बीजेपी के प्रदर्शन को दिखावे की राजनीति बताया है. विधायक कोटे से पेयजल सुविधा देने के नाम पर लूटने का काम किया गया है. इस मामले पर पूर्व मंत्री ने जांच की मांग की है.
गढ़वा: जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, पारा 41 से लेकर 43 डिग्री के बीच रह रहा है. बावजूद पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पेयजल की समस्या से तंग आकर स्थानीय महिलाओं ने एनएच 343 झारखंड-छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा. भारी बारिश के बावजूद महिलाएं सड़क पर डटी रहीं. जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया तब जाकर मामला शांत हुआ. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.खराब पड़े जलापूर्ति मोटर के कारणपानी की किल्लतगौरतलब है की एक साल से खराब पड़े जलापूर्ति मोटर के कारण इलाके में पानी की किल्लत बनी हुई है. जिससे लोगों को लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने जल्द समाधान नहीं होने पर फिर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.मुखिया से लेकर प्रखंड कार्यालय तक सिर्फ आश्वासन मिलतास्थानीय महिलाओं का कहना है कि रंका कला पंचायत के मुखिया से लेकर प्रखंड कार्यालय तक का चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं, उसके बावजूद समाधान नहीं निकाला गया है. लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है. अब देखने होगा कि इस सड़क जाम के बाद भी स्थानीय लोगों की पेयजल की समस्या से निजात मिल पाता है या नहीं.एक माह में अब तक 642 मामले सामने आयेपेयजल विभाग की माने तो सिर्फ एक माह में अब तक 642 मामले सामने आये हैं. जिस पर तत्काल हमारी टीम पहुंच कर समस्याओं का निदान कर रही है. वहीं, सरकार की ओर से एक झारजल नाम से एक पोर्टल बनाया गया है जिसमें लोग शिकायत करते हैं. विभाग की ओर से पूरे जिले में कुल 18,000 हजार चापाकल लगाए गए हैं. जिनमें से 2,000 हजार चापाकल बंद पड़ा है. जबकि, जनवरी से लेकर अबतक 3,000 हजार से ऊपर कम्प्लेन आ चुके हैं.पेयजल से जुड़ी कई बड़ी योजनाएंपैसे के अभाव मे बंद पड़ीजिले में पेयजल से जुड़ी ऐसी कई बड़ी योजनाएं है जो पैसे के अभाव मे बंद पड़ी हुई है. डीसी झारजल के माध्यम से प्रतिदिन पेयजल की समस्या को लेकर मोनेट्रिंग कर रहे हैं. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि गढ़वा में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में पेयजल की समस्या जो लेकर प्रतिदिन शिकायतें आ रही हैं हमने 18 टीम तैयार की है, जो अलग-अलग जगहों पर जाकर चापाकल की मरम्मती कर रही है.
झारखंड:बीजेपी को तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद झारखण्ड बीजेपी गदगद नजर आ रही है. राज्य के तमाम जिलों में चुनाव परिणा पर भगवा लहरा रहा है. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा की बंगाल के बाद बहुत जल्द अब झारखण्ड की भी बारी है, क्योंकि यंहा की जनता इस सरकार से ऊब चुकी है. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी जय श्रीराम के नारों के साथ बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद जश्न मना रहे हैं. नेता से लेकर कार्यकर्ता सभी जीत के जश्न मे डूबे हुए है. उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह जी की नीति की जीत है. वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अहंकार को हिन्दू समाज, बहुसंख्यक समाज ने चकनाचूर कर दिया है.देवघर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है. मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यकर्ता अबीर-गुलाल लगाते हुए और बीजेपी का झंडा लहराते नजर आए.इधर, जमशेदपुर महानगर ने भी साकची स्थित जिला कार्यालय के समक्ष सामूहिक रूप से आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े, अबीर-गुलाल के संग लड्डू वितरण कर भव्य 'विजयोत्सव' मनाया है. जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए है. ढोल नगाड़े, अबीर-गुलाल के संग लड्डू वितरण कर भव्य 'विजयोत्सव' मनाया गया.
गढ़वा:पश्चिम बंगाल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को रुझानों मे मिली बढ़त के बाद जिले मे जश्न का माहौल है. माझीयाओ-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने अपने कार्यालय में खूब जश्न मनाया. इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी.इस मौके पर रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह सहित कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मेहनत का नतीजा है. जिस तरह से बंगाल की जनता डरी सहमी रहती थी और उन्हें टीएमसी द्वारा डराया भी जाता था, जनादेश ने इसका करारा जवाब दिया है. वहां शासन प्रशासन दोनों टीएमसी के लिए काम करती थी लेकिन अब लोगों को आजादी मिलने वाली है.