अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, दोनों घायल टीएमएच में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां सोनारी थाना क्षेत्र के सीएच एरिया साई मंदिर के पास अपराधियों ने फायरिंग की है. गोली चलने से 2 लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद दोनों घायलों को लोगों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गोली चलाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत सीएच एरिया साई मंदिर के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों में अभय गोप और सूर्य हेंब्रम शामिल हैं . घटना के बाद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया. इधरपुलिस ने गोली चलाने वाले अपराधी आकाश सिंह उर्फ बाटला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आकाश से पूछताछ कर रही है.
MADAN KISHORE JHA
