
गंदी हरकत करते पकड़े गये गुरूजी, गांव वालों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
मोतिहारी : बिहार के एक सरकारी शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया. मामला मोतिहारी का है. यहां एक शिक्षक प्राइवेट कोचिंग चला रहे थे. वहीं आठवीं क्लास की छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया. छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहा था. गांव वालों की भनक लग गई. गांव वालों ने गुरूजी को छात्रा के साथ गंदी हरकत करते रंगेहाथ पकड़ लिया. फिर क्या था, गांव वालों ने गुरूजी को फिल्ड में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला घोड़ासहन प्रखंड का है. यहां राकेश कुमार नाम का एक सरकारी शिक्षक अपना प्राइवेट कोचिंग चलता है. उसी कोचिंग की 8वीं क्लास की छात्रा को बहला फुसलाकर गंदी हरकते कर रहा था. तब ही गांव वालों ने शिक्षक को रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसे फिल्ड में दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी. किसी ने इस पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
