रांची: तीन शादी कर चुका शख्स चौथी शादी की फिराक में था.लेकिन इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई जिसके बाद मामले की जानकारी लड़की के परिजनों ने महिला समिति को दी.महिला समिति की महिलाओं ने आरोपी व्यक्ति को मारते हुए थाने पहुंची.

अनुराग कडुलना नामक ये आरोपी जो महिलाओं के थप्पड़ का शिकार हो रहा है. ये वो शख्स है जो लगातार महिलाओं को अपने हवश का शिकार बनाता था और उनसे पैसे भी ऐंठता था और यही वजह रही कि बैंक कर्मी अपनी इसी हरकत की वजह से सस्पेंड है.

दरअसल अनुराग कडुलना ग्रामीण बैंक में कार्यरत था. लेकिन उसकी नजर हमेशा महिलाओं और युवतियों पर रहती थी. ये बात उसकी पहली पत्नी की जानकारी में आई तो पत्नी ने बैंक में उसके खिलाफ शिकायत कर दी. जिस वजह से वो सस्पेंड हो गया. बावजूद उसकी हरकत पर लगाम नहीं लगा और एक नर्सिंग की पढ़ाई कर रही युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया. जब परिजन युवती की खोजबीन में लगे तो इसकी जानकारी उन्हें लगी की अनुराग कांडुलना लड़की को लेकर फरार हुआ है जिसके बाद परिजनों ने महिला समिति का सहयोग लिया और फिर युवती को रिकवर किया. वहीं महिला समिति को जांच के क्रम में ये पता चला कि आरोपी 3 शादी रचा चुका है और कई लड़कियों के साथ उसके संबंध है. जिस वजह से उसे सबक सिखाने को लेकर महिला समिति की महिलाओं ने उसे बुलाया लेकिन वो अपनी गलती नहीं मान रहा था. जिस कारण उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे लेकर थाने आने लगी. लेकिन मौका पाकर मजनू फरार हो गया. लेकिन महिलाओं ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी और फिर सभी महिलाएं इस बहशी दरिंदे को लेकर थाने पहुंची. ताकि दूसरी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद न हो. अनुराग तोरपा निवासी है लेकिन वर्तमान में रांची के डीबडीह में रहता है.