हजारीबाग:-हजारीबाग में अफरा तफरी का माहौल उस समय देखने को मिला जबव्यवहार न्यायालय परिसरमें बने रिकार्ड रूम धू-धू कर जलने लगा। सदर थाना क्षेत्र के रिकॉर्ड रूम के अलावा आसपास के दुकानों में भी आग लगने से भारी नुकसान पहुंचा है।अचानक लगी आग से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। आग लगने की खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।

वहीं अग्निशमन विभाग पूरे दलबल के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास की घटना को लेकर जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। हजारीबाग सदर प्रखंड के सीओ सह दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे है। राजेश कुमार ने बताया कि आग किस चीज से लगी है अब तक इसका पता नहीं चल सका है।ऐसे में अब संदेह जताया जा रहा है की आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या फिर किसी ने लगाई है यह जांच का विषय है।

आपको बता दें की रिकॉर्ड रूम में काफी दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं जिससे हजारीबाग व्यवहार न्यायालय को काफी नुकसान हो सकता है।आग को बुझाने में दो अग्निशमन विभाग वाहनों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कुछ वर्ष पूर्व भी कुछ इसी तरह का वाक्या देखने को मिला था जहां आग से काफी नुकसान देखने को मिला था।