बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कुछ ऐसी बाते कह दी, जिसकी निंदा हर तरफ तेज़ हो गई। कांग्रेस और बीजेपी की महिला विधायकों ने इसपर नाराजगी जताई है। तो दूसरी तरफ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनकी बातो को सेक्स एजुकेशन के तौर पर लेने को कहा हैं।


बता दे की सदन में अपनी बातो को रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बातों ही बातों मे ऐसी बाते कही जिससे सदन में बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गई। मुख्यमंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण पर बड़ी भूमिका बालिका शिक्षा को बताया इसके अलावा भी उन्होंने ने महिला और पुरुष के संबंध को लेकर बात कही थी।


अब उनकी बातों को लेकर बीजेपी की विधान पार्षद निवेदता सिंह नाराज हो गई और फूट फूट कर रोने लगी। निवेदता सिंह ने नीतीश कुमार पर बिहार को शर्मसार करने का आरोप लगाया है। निवेदता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भी एक पिता है। हम भी मां, बहन, पत्नी और बेटी है। सदन में इस तरह का गंदा बयान देना उचित नहीं है।


वहीं नीतीश के इस बयान के लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सुझाव दिया है। साथ ही नीतीश कुमार के महिला पुरुष के संबधो के बयान पर कहा की पूरी बिहार की महिलाएं शर्मसार हो गई है। उनके इस बयान के बाद मां बहने अब संसद में जाने से कतराएंगी। नीतीश कुमार जब बीजेपी में थे तो अच्छा बरताव करते थे। लेकिन राजद और कांग्रेस के साथ जाने के बाद उनकी स्थिति गड़बड़ा गई है।