PATNA : बिहार में दो सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के बीच सियासत गरमा गयी है।दरअसल मंत्री सुरेन्द्र यादव राजद कैंडिडेट के लिए वोट मांगते नजर आएं। इस मसले पर अब बीजेपी आक्रामक मुद्रा में आ गयी है। बीजेपी ने सरकार पर तगड़ा वार करते हुए कहा है कि प्रशासन चुनाव मे पार्टी की भूमिका निभाते नजर आ रहा है।
बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने कहा कि मोकामा की प्रशासन पार्टी की भूमिका निभा रही है वही गोपालगंज में भी प्रशासन सरकार के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव 265 नंबर बूथ पर राजद के लिए खुलेआम वोट मांगते नजर आए हैं। सुरेंद्र यादव वहां के मतदाता नहीं है।
देवेश कुमार ने कहा कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट कहता है कि जितने भी नेता वह क्षेत्र से बाहर निकल जाए। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर प्रशासन ने कैसे मंत्री को अनुमति दे दी। वहीं बीजेपी एमएलसी ने कहा कि कई बूथों पर पीठासीन अधिकारी महागठबंधन के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों को बोल रहे हैं।
पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

