भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में रचा नया इतिहास : पहला PVT रॉकेट 'VIKRAM - S' हुआ लांच

Edited By:  |
vikram s launch by india vikram s launch by india

PATNA- आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अर्थात इसरो ने आज एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। स्पेस जगत में सफलता प्राप्त करते हुए भारत ने आज से नए युग का शुभारंभ कर दिया है।

ताजा अपडेट के अनुसार देश में पहली बार प्राइवेट रॉकेट विक्रम एस को लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत का नाम उन देशों के श्रेणी में आ गया है जिन्होंने प्राइवेट रॉकेट को लांच ककिया है। कहा जा रहा है कि 'विक्रम-एस' स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा बनाया गया है। इस मिशन का नाम 'प्रारंभ' रखा गया है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या है 'विक्रम-एस'

'विक्रम-एस' भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट है। इसका नामकरण भारत के वरिष्ठ वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर किया गया है। इसरो की स्थापना करने में विक्रम साराभाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस राकेट ने आज सुबह 11.30 बजे अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। इसरो ने विक्रम-एस को चेन्नई से लगभग 115 किलोमीटर दूर यहां अपने स्पेसपोर्ट से प्रक्षेपित किया है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK


Copy