रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजयादशमी की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, क्रोध पर करुणा की विजय और अहंकार पर विनम्रता की विजय की पावन पर्व विजयादशमी की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. विजयादशमी का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए, सभी स्वस्थ और सुखी रहे, यही कामना करता हूं.



मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी को विजयादशमी की दी बधाई और शुभकामनाएं