विजयादशमी : करें ये छोटे-मोटे उपाय, होगी सुख-शांति और समृद्धि की वृद्धि

Edited By:  |
Reported By:
vijya dashmi vijya dashmi

पटना। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है, इस बार यह पर्व 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और भगवान रामे लंका के राजा रावण का वध किया था, इस वजह से इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। विजयदशमी का पर्व शरद् ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। स्कंद पुराण में बताया गया है इस दिन पुण्यसलिला नदियों में स्नान करने से व्यक्ति दस पापों से मुक्त हो जाता है। शास्त्रों में इस दिन का विशेष महत्व बताया है। साथ ही इस दिन सुख-शांति और समृद्धि के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों के करने से न केवल जीवन में सुख-शांति आती है बल्कि सभी संकटों से भी मुक्ति मिलती है। जाने माने ज्योतिषाचार्य पं श्रीपति त्रिपाठी के अनुसार.... जानते हैं इन उपायों के बारे में…

ॐ विजयायै नम:

दशहरा के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हुए 'ॐ विजयायै नम:’ मंत्र का जप करते हुए 10 फल चढ़ाएं और फिर उनको प्रसाद में बांट दें। इस पूजा को आप दोपहर के समय करें। माना जाता है कि रावण को परास्त करने के लिए भगवान राम ने भी दोपहर के समय ही पूजा की थी। इसके बाद एक झाड़ू लें और शाम के समय में उसको मंदिर में दान कर दें। इस उपाय के करने से धन संबंधित समस्या खत्म होती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति होती है।

दशहरे के दिन रावण दहन से पहले मां दुर्गा की सहायक योगिनीं जया और विजया की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए और मां दुर्गा की पूजा में शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है और कार्यों में आ रही बाधा भी दूर होती है। साथ ही दशहरे के दिन पूजा घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से नकारात्मक शक्तियां भी खत्म हो जाती हैं।

रावण दहन

दशहरे के दिन रावण दहन के बाद उसकी राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर में हर जगह छिड़क देना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। हर संकट से मुक्ति के लिए सुबह के समय हनुमानजी का गुड़-चने का भोग लगाएं और शाम के समय लड्डूओं का भोग लगाएं और फिर हनुमानजी से अपनी रक्षा की प्रार्थना करें।

कारोबार में उन्नति के उपाय

कारोबार में उन्नति के लिए दशहरे के दिन एक नारियल लें और उसको सवा मीटर पीले कपड़े में लपेट लें। फिर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पान और मिष्ठान के साथ राम मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से व्यापार में उन्नति होती है। वहीं दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं। नीलकंठ को देखकर भगवान शिव से मनोकामना मांगे।

दशहरे के दिन से लगातार 51 दिनों तक हर रोज गाय व कुत्ते को बेसन का लड्डू खिलाए तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित समस्या दूर हो जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि कुत्ते को हर रोज लड्डू खिलाए, भूले नहीं।

दशहरे के दिन अपने हाथ में एक फिटकरी का टुकड़ा लें और उसे लेकर किसी सुनसान जगह पर लेकर चले जाएं। इसके बाद अपने इष्ट देवों का ध्यान करते हुए अपने ऊपर से सात बार उबारकर पीठ के पीछे फेंक दें। फेंकने के बाद बिना मुड़े घर आ जाएं और भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। ध्यान रहे यह उपाय करते समय कोई आपको देखे न। ऐसा करने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।


Copy