देवघर:- बड़े शहरों के तर्ज पर देवघर भी अग्रसर हो रहा है इसी कड़ी में आज सिटी गैस परियोजना की शुरुआत की गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा ऑनलाइन इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। वहीं गोड्डा और दुमका इस परियोजना की आधारशिला रखी आपको बता दें कि आइओसीएल द्वारा देवघर और एचपीसीएल द्वारा गोड्डा और दुमका में कार्य पूर्ण किया जाएगा।
गृहणियों को होगा लाभ,1700 करोड़ से अधिक की आएगी लागत..
संथाल परगना के देवघर पहला जिला बना है जहां सिटी गैस परियोजना की शुरुआत हुई है। पाइप नेचुरल गैस के द्वारा देवघर जिला को इससे लाभान्वित किया जाएगा। प्रथम पेज में फिलहाल 500 घरों में पाइप के माध्यम से गैस की आपूर्ति शुरू हुई है। आने वाले दिनों में शहर ही नहीं गांव में भी प्रत्येक घरों को पाइप लाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वही गोड्डा और दुमका जिला में भी आने वाले सालों में इसका उद्घाटन किया जाएगा। देवघर में आज से शुरू हुए सिटी गैस परियोजना का ऑनलाइन उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया।
वहीं हिसाब कर पर केंद्रीय मंत्री ने गोड्डा और दुमका जिला के लिए इस परियोजना की आधारशिला रखी देवघर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे स्थानीय विधायक नारायण दास के अलावा कई गन्निमाण और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर कोटा सांसद ने से कम दुबे ने बताया कि गैस की तिलक से निजात मिल ही है। सस्ती दर में भी यह गैस उपलब्ध होगा जो किसी भी घर के ग्रहणियों के लिए अच्छा है। उन्होने बताया कि आईएसएल द्वारा 320 करोड़ की लागत से देवघर जिला में काम पूर्ण कराया जाएगा। वहीं दुमका और गोड्डा जिला के लिए 1750 करोड़ की लागत से एचपीसीएल द्वारा परियोजना को पूर्ण किया जाएगा। वहीं उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने देवघर के लाभान्वित ग्रहणी से ऑनलाइन वार्ता भी की।
