उग्रवादियों का दहशत : लेवी वसूली को लेकर उग्रवादियों ने की फायरिंग,निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ की मारपीट

Edited By:  |
ugrwadiyon ka dahsat ugrwadiyon ka dahsat

चतरा: उग्रवादियों नेलेवी वसूली को लेकर एक बार फिर दहशत फैलाने का काम किया है. शहर के दो अलग-अलग निर्माण स्थलों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान उग्रवादियों ने काम में लगे मजदूरों के साथ मारपीट भी की है. जिससे इलाके में भय का माहौल बन हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार करीब पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधी मौके पर धावा बोला. उग्रवादियों ने सबसे पहले खधैया स्थित कबरा पुल निर्माण स्थल पर फायरिंग की. जिसके बाद पुल निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट किया. साथ ही निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

वहीं, दूसरी घटना कबरा के ही गरवईया टोला की है. जहां पानी टंकी निर्माण स्थल पर फायरिंग की गई है. कबरा पुल पर एक राउंड, जबकि गरवईया पानी टंकी निर्माण स्थल पर दो राउंड फायरिंग की गई. फायरिंग के बाद अपराधियों ने पानी टंकी के निर्माण मे कार्यरत मजदूरों के साथ मारपीट की. घटना के बाद मजदूरों में दहशत का माहौल है.जिसके कारण दोनों जगहों पर निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद हो गया है. अपराधियों ने खुद को टीएसपीसी संगठन का सदस्य बताया है.

घटना की सूचना मिलते ही चतरा एसपी मौके पर पहुंचे और दोनों घटनास्थलों की जांच-पड़ताल की. टंडवा थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस अभियान में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार व एसआई नवमी सिंह भी शामिल थे.