अभी-अभी : पटना सिविल कोर्ट परिसर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, 1 की मौत, बुरी तरह झुलसे 3 लोग, मची अफरा-तफरी
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पटना सिविल कोर्ट परिसर में गेट नंबर-1 के पास ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गयी है, वहीं तीन लोग बुरी तरह से झुलस गये हैं, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल PMCH में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। सिविल कोर्ट कैंपस में हुए ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। हालांकि, तुरंत लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पटना सिविल कोर्ट परिसर में हुए ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। अधिवक्ताओं में जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी है। वे लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। अधिवक्ता लगातार मुआवजे की मांग कर रहे हैं। नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया है और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।