मोतिहारी : एक बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है.यहां रेलवे द्वरा खोदे गए गड्ढे में चार बच्चे डूब गए. जिसमे दो बच्चे कि मौत डूबकर हो गई है. साथ ही एक की तबीयत काफी ख़राब है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है । आपको बतादें की यह घटना जिले के भोपतपुर थाना क्षेत्र की है. जहाँ चवर में घूमने गए चार बच्चे रेलवे कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में डूब गए. एक बच्चे ने दो बच्चों की जान बचाई. हालांकि जान बचाने वाला बच्चा खुद डूब गया और उसकी जान चली गई.
बताया जाता है कि भोपतपुर गांव के 8 नंबर वार्ड निवासी दिनेश राम और दिवाकर राम दोने के दो दो बच्चे सरेह में घूमने गए. इस बीच रेलवे द्वारा ट्रैक निर्माण कराए जा रहे गड्ढे में बारी बारी से तीन बच्चों का पैर फिसल गया. जिसे राहुल नाम के बच्चे ने बचाने का प्रयास शुरू किया, जिसमें उसने अपनी बहन के साथ साथ दूसरे बच्चे को भी बचा लिया. लेकिन इस बीच वह खुद पानी से भरे उस गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत भी उसी गड्ढे में हो गई . मारने वाला में दिनेश राम की बच्ची गुड्डी कुमारी 7 वर्ष और दिवाकर राम का बेटा राहुल कुमार 14 वर्ष शामिल है । मृतकों के अन्तःपरिक्षण के लिए सदर अस्पतला लाया गया है । इसके साथ ही दिवाकर राम की 5 वर्षीय बेटी रूपा कुमारी स्थानीय अस्पताल में इलाजरत है.

