JAMUI:-बड़ी खबर बिहार के जमुई जिला से है..यहां एक साथ तीन किशोर की मौत हो गई है.


दरअसल यह मौत एक सड़क हादसा में हुआ है.जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग के रामपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो ने बाइक सवार को कुचल दिया.इस बाइक पर तीन किशोर सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है.