PATNA- राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि बिहार सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसको लेकर सरकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा मामला
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कौशल किशोर अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित करते हुए निदेशक समेकित बाल विकास सेवा समाज कल्याण के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बैजनाथ यादव को अगले आदेश तक विशेष सचिव ग्रामीण कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।
ओम प्रकाश यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा विशेष सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

