Rain alert in Bihar :मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Rain alert in Bihar) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। तेज बारिश का सिस्टम लगातार सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तेज बारिश के आसार हैं।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग (Rain alert in Bihar) के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार के समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, गोपालगंज और सारण में भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात होने की भी चेतावनी जारी की है।

अगले 2 से 3 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, वज्रपात की भी जारी की चेतावनी

अगले 2 से 3 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, वज्रपात की भी जारी की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग (Rain alert in Bihar) के मुताबिक इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को चेताया है और कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

अगले 2 से 3 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, वज्रपात की भी जारी की चेतावनी