PATNA- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और तेजस्वी यादव ने आज संयुक्त रूप से बिहार के रोहतास जिला में 210 करोड़ की लागत से सोन नदी पर बनने वाली पुल का शिलान्यास किया। कहा जाता है इस पुल के निर्माण के बाद से बिहार से झारखंड की दूरी घट जाएगी। झारखंड और नोहटा की दूरी अभी लगभग 100 किलोमीटर है जो इस पुल के बनने के बाद महज 2 किलोमीटर रह जाएगी।

पूर्वाचंल एक्स वे को बक्सर के बदले ​भागलपुर तक जोड़ा जाए, बिहार आपको याद रखेगा

केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी मांगों को रखते हुए तेजस्वी ने कहा कि पूर्वाचंल एक्सप्रेस को आपने बक्सर तक कर दिया है। इस कारण बिहार वासी आपको हमेशा याद रखेगा। अगर इस एक्सप्रेस वे को भागलपुर तक बढ़ा दिया जाए तो बिहार वासियों को बाय रोड दिल्ली जाने में परेशानी नहीं होगी।

सभा को संबोधित करते हुए बिहार की डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नितिन गडकरी को खुले मन से धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके पास जब-जब बिहार का कोई भी काम आता है आप उसे खुले दिल से पास करते हैं। अगर आपकी ही तरह केंद्र सरकार के हरेक मंत्रालय में बिहार की फाइलों पर तबज्जों देते हुए काम किया जाए तो हम जरूर एक ना एक दिन विकसित राज्य बन जाएंगे।

पूर्वाचंल एक्स वे को बक्सर के बदले ​भागलपुर तक जोड़ा जाए, बिहार आपको याद रखेगा

तेजस्वी यादव ने मंच से ही नितिन गडकरी के सामने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार हमें विशेष राज्य का दर्जा देती है तो हम पहले से अधिक विकास कार्य कर पाएंगे। जनसंख्या में हम देश के तीसरे सबसे बड़े राज्य हैं। एक ही चश्मे से सभी राज्यों को देखा जाय यह ना तो सही है और ना ही इसे उचित ठहराया जा सकता है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद संजय जायसवाल ने हम लोगों को भरोसा दिलाया है कि बिहार का कोई भी काम क्यों ना हो केंद्र सरकार इस पर विशेष ध्यान देगी। हमने संजय जायसवाल को कहा है कि आप लोग भारी संख्या में बिहार से लोक सभा सीट जीतकर गए हैं। बिहार की परियोजनाओं पर भी ध्यान दिया कीजिए।

वहीं राज्य सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमारा साफ मानना है कि बेरोजगारी देश की प्रमुख्य समस्या है। यही कारण है कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग रोज नौकरी पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। हम लोगों के देखा देखी केंद्र की मोदी सरकार भी युवाओं को नौकरी देने का काम कर रही है जो अच्छी पहल है।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK