Hindi News / NH-30 पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों की मौत

तेज रफ़्तार का कहर : NH-30 पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों की मौत

Edited By:  |
tej raftaar ka kahar tej raftaar ka kahar

खबर रोहतास जिला से आ रही है जहां तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो के सड़क किनारे पलट जाने से उस में सवार 2 बच्चों की मौत हो गई है और साथ ही गाड़ी में सवार 3 महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पूरी घटना रोहतास के भानस ओपी क्षेत्र के डोईया इलाके की बतायी जा रही है। NH-30 पर जा रहे एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। जिससे स्कॉर्पियो में सवार दो बच्चों की मौत हो गई। वही 3 महिला भी घायल हो गई है।

बताया जा रहा है कि गाडी सवार सभी लोग पिठबैया से रूपी बांध एक शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में 8 वर्षीय प्रकाश कुमार और 12 वर्षीय शीलू की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाएं घायल हो गई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से कोचस के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीँ घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।