ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया मुजफ्फरपुर : जमीन विवाद में भिड़े 2 पक्ष, 1 की हालत गंभीर

Edited By:  |
tabadtod firing se tharraya muzaffarpur tabadtod firing se tharraya muzaffarpur

मुजफ्फरपुर : बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर जमकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी भी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बैरिया गोलम्बर के समीप जमीनी विवाद मे जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। करीब 8 से 9 राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक युवक को गोली लग गई। वही, गोलीबारी होते ही इलाके मे अफरातफरी की स्तिथि बन गई। लोग इधर उधर जान बचाकर भागने लगे। स्थानीय लोगो ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया।

सूचना पर अहियापुर पुलिस व नगर डीएसपी राघव दयाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। मौके से खोखा भी बरामद किया गया है। दो युवको को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया है। वही, फायरिंग करने वालो को चिह्नित करने मे पुलिस जुट गई है। बताया जा पूर्व से विवाद चल रहा है। खरीदने वाले और बेचने वाले की बीच विवाद है। अहियापुर थाने मे मामला पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने जमीन पर 144 लगा दिया था। इस दौरान बाउंड्री व अन्य कामो पर फिल्हाल रोक लगी थी। इसका मामला कांटी सीओ के पास भेजा गया था। जिसकी सुनवाई होनी थी। लेकिन, सुबह मे कोहरा का फायदा उठाकर कुछ लोग बाउंड्री करने लगे। इसकी भनक दूसरे पक्ष को लग गई। जिसके बाद दोनों ओर से बहस छिड़ गई। वही, मौके पर गोलीबारी की घटना की गई। इसमें एक युवक को गोली लग गई।

वही स्थानीय लोगो का कहना हैं ये जमीन विवादित है। पूर्व से ही जमीन का विवाद चलता आ रहा है। आज नही तो कल होना ही था। लोगो ने बताया की सब अपने काम मे लगे थे। इसी दौरान हल्ला हंगामा होने लगा। सौ से अधिक लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद गोलीबारी होने लगी। लोग भागने लगा। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भाग खड़े हुए। करीब 1 घंटे तक रनक्षेत्र इलाका बना रहा। मामले मे नगर डीएसपी ने बताया की जमीन विवाद मे गोलीबारी की घटना हुई है। एक युवक को गोली लगी है। जांच की जा रही है।

चन्दन चौधरी की रिपोर्ट


Copy