हाजीपुर : खबर है हाजीपुर से जहां बदमाशों ने एक कपड़ा दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। इस फायरिंग में दुकानदार और एक राहगीर को गोली लग गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार एवं राहगीर को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती करा दिया।
मामला हाजीपुर के पातेपुर थाना का बताया जा रहा है जहां कुछ हथियार बंद अपराधी स्थानीय दुकानदार से रंगदारी मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग में दुकानदार और एक राहगीर को गोली लग गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ
दुकानदार ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने गोली चलाई है। घायल दुकानदार पातेपुर का रहने वाला जबकि राहगीर कटहरा ओपी का रहने वाला बताया जा रहा है।
