सुपौल : जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड 3 में अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते देखते लगभग दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। हादसे मे एक युवक घायल हो गया । घटना की सूचना पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग नहीं बुझ पाई और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। अगलगी के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक युवक भी जख्मी हो गया। वहीं, एक परिवार में बेटी की शादी के लिए रखे गए सारा सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
