10वीं के छात्र की मौत : लोहरदगा के भक्सो कोयल नदी में डूबा छात्र, दो घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Edited By:  |
Reported By:
Student drowned in Bhaxo Koyal river of Lohardaga, body taken out after two hours of effort Student drowned in Bhaxo Koyal river of Lohardaga, body taken out after two hours of effort

लोहरदगा जिले के भक्सो कोयल नदी में डूबने से 10वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद शव को ढूंढने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। मृतक की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के नारी नावाडीह निवासी भीम साहू के 16 वर्षीय पुत्र देवांश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देवांश कुमार रविवार को किसको मोड़ ट्यूशन पढ़ने आया था जिसके बाद अपने कुछ दोस्तो के साथ कोयल नदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया उसके दोस्तो ने प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे डूबने से नहीं बचाया जा सका।

मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस और लोहरदगा मत्स्य समिति के लोगो नें छात्र के शव की तलाश की। करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद 19 फीट गहरे पानी से युवक को झागर के माध्यम से बाहर निकाला गया। लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Copy