NAWADA : लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस साल भी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने नगर थाना परिसर में वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के द्वारा नगर थाना और डीएसपी कार्यालय परिसर में वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

पुलिसकर्मियों ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने और देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की सत्यनिष्ठा से शपथ लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।

