सिवान में कोहरे के कारण बड़ा हादसा : पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत कई घायल

Edited By:  |
SIWAN ME KOHRE KE KARAN BADA HADSA SIWAN ME KOHRE KE KARAN BADA HADSA

सिवान : खबर आ रही है सिवान से जहां कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया है। दरअसल सुबह घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई वहीँ आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला सिवान के हसनपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है सभी लोग कार में सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां से आ रहे थे। सुबह में कोहरा घना कोहरे अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी घायलों को लेकर सीवान सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : करोड़ो रूपये के चरस के साथ 3 धराए, नेपाल से हो रही थी तस्करीhttps://klnk.in/1dfca9

मृतका की पहचान 38 वर्षीय गायत्री देवी के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायलों की पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विजय सिंह कुशवाहा, 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, समेत उनके 3 पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि घने कोहरे की वजह से चालक को सड़क पर दिखाई नहीं दी। जिस कारण कर ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और कार पेड़ से जा टकराई।


Copy