सीतामढ़ी : खबर है सीतामढ़ी से जहां डकैती में लूटे गए माल का बटवारा कर रहे अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। मौके से पुलिस ने लूट का सारा माल बरामद कर लिया है।
मामला सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना इलाके से है जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लूट के माल का बटवारा कर रहे अपराधियों को धर दबोचा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि लालबकिया घाट मंदिर के पास कई लोग जमा हैं जो कि पुलिस को देख भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा तो उनके पास से आभूषण, चरस और हथियार बरामद किया।
सभी अपराधियों की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के मुसा चौक गांव निवासी जितेन्द्र पासवान, सुखारी महतो, ननदवारा गांव निवासी अनिल कुमार, रीगा थाना क्षेत्र के सोनार गांव निवासी अरुण कुमार, वीरेंद्र पासवान के रूप में की गई है।
