सीतामढ़ी में अपराधी बेख़ौफ़ : थाना के निकट ही CSP संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
sitamadhi me apradhiyon ne csp sanchalak ko mari goli sitamadhi me apradhiyon ne csp sanchalak ko mari goli

सीतामढ़ी : खबर है सीतामढ़ी से जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने थाना के निकट ही एक CSP संचालक को गोली मार दी। इस दौरान अपराधियों ने संचालक के पास मौजूद बैग छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद खून से लथपथ CSP संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


मामला सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियो ने थाना से महज 150 से 200 मीटर की दूरी पर सीएसपी संचालक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जख्मी संचालक को बथनाहा पी एच सी पर ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बथनाहा वार्ड न 6 निवासी राम लखन साह के पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है।


बताया जा रहा है कि विजय इंडियन बैंक का बथनाहा नरसिंह पुस्तकालय पर सी एस पी चलाता है। गुरुवार सुबह बैंक जाने के लिए सीतामढी की ओर निकला। थाना से कुछ दूर बढ़ते ही पुल के निकट अज्ञात तीन बाइक सवार अपराधियो ने बगल में आकर धक्का देकर गिरा दिया। फिर गोली मार दिया और उसका बैग छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।


Copy