रांची : राजधानी रांची में गोल इंस्टीट्यूट की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस मौके पर गोल इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजीत सिंह ने कहा कि इस वर्ष संस्थान का रिजल्ट बहुत ही अच्छा आया है. पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक छात्रों का चयन नेट में हुआ है और टॉप टेन मेडिकल कॉलेजों में भी हमारे गोल संस्थान से पिछले वर्षों की तुलना में अधिक छात्रों का नामांकन होने की संभावना है.

गोल के स्टेट टॉपर आस्था ने कहा, मेहनत,पढ़ाई,माता-पिता का सहयोग व संस्थान के सपोर्ट से मिली सफलता

वहीं संस्थान के संजय आनंद ने कहा कि आज के समय में कोचिंग संस्थानों के रिजल्ट में पारदर्शिता की समस्या देखी जा रही है. हमारी संस्थान शुरुआती दौर से ही रिजल्ट के मामले में पारदर्शिता बनाए रखा है और यही कारण है कि हमारी संस्थान झारखंड ही नहीं बल्कि संपूर्ण पूर्वी भारत के छात्रों एवं अभिभावकों की विश्वास को जीतने एवं उसे कायम रखने में सफलता पाई है. वहीं आनंद वत्स ने कहा कि सभी सफल छात्रों को हमारी ओर से शुभकामना है.

गोल के स्टेट टॉपर आस्था ने कहा, मेहनत,पढ़ाई,माता-पिता का सहयोग व संस्थान के सपोर्ट से मिली सफलता

गोल इंस्टीट्यूट के काली प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष6521छात्र नेट क्वालीफाई किए हैं जिनमें से752छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की संभावना है. इस वर्ष हमारे10छात्रों ने680या उससे अधिक मार्क्स पाकर संस्थान को गौरवान्वित किए हैं.

इस अवसर पर गोल इंस्टीट्यूट के झारखंड टॉपर आस्था अग्रवाल ने कहा कि मेहनत, नियमित पढ़ाई, माता-पिता का सहयोग और संस्थान के सपोर्ट के कारण आज यह सफलता मिली है. वहीं तैयारी कर रहे बच्चों को आस्था अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट यानी मोबाइल फोन का प्रयोग कम करें ताकि डिस्ट्रक्शन से बच सकें. उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी बुक से ही ज्यादातर रिवीजन किया था.