Hindi News / देवघर डीसी ने तैयारियों पर किया सख्त निरीक्षण,अफसरों को कई निर्देश जारी

श्रावणी मेला 2026 : देवघर डीसी ने तैयारियों पर किया सख्त निरीक्षण,अफसरों को कई निर्देश जारी

Edited By:  |
shrawni mela 2026 shrawni mela 2026

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारिया जोर शोर से चल रही है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ का व्यापक निरीक्षण किया. दुम्मा बॉर्डर से लेकर कोठिया टेंट सिटी, सरसा, भलुवा और परित्राण तक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश

उपायुक्त ने टेंट सिटी में फायर सेफ्टी, विद्युत ऑडिट, स्वच्छता और वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं, कांवरिया पथ पर महीन बालू बिछाने, अतिक्रमण हटाने, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य केंद्र और सूचना-सहायता केंद्रों के कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. शिवगंगा सरोवर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. डीसी ने अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मेला क्षेत्र को श्रद्धालु-अनुकूल बनाने पर जोर दिया है.