Hindi News / जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक सह मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष नवीन नाथ...

शोक की लहर : जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक सह मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष नवीन नाथ शाहदेव का मंगलवार को हो गया निधन

Edited By:  |
Reported By:
shok ki lahar shok ki lahar

रांची:बड़कागढ़ के ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव का मंगलवार को देर शाम निधन हो गया.70वर्षीय नवीन नाथ शाहदेव अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी और झारखंड के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक सह मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष भी थे.

नवीन नाथ शाहदेव अपने पीछे पत्नी कमला शाहदेव, पुत्र सुधांशु नाथ शाहदेव, दो पुत्री स्नेह लता और श्वेता समेत समेत पूरा परिवार छोड़ गये. ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में नए रथ निर्माण को लेकर पिछले दिनों से ही ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव काफी सक्रिय थे. कल देर शाम उनके भाई लाल प्रवीण नाथ शाहदेव से हुए विवाद के बाद उन्हें हृदयाघात हुआ जिसके बाद राजधानी रांची के पारस अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई.

आज बड़कागढ़ के ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव के पार्थिव शरीर का राजधानी रांची के धुर्वा के सिठियो स्थित मुक्तिधाम में अंत्येष्टि किया गया. ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव के असामयिक निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में परिचित एवं उनके प्रशंसकों में शोक है.