Hindi News / नहीं रहीं दरभंगा राज परिवार की बहू गुञ्जेश्वरी सिंह, मधुबनी ड्योढी स्थित आवास...

शोक : नहीं रहीं दरभंगा राज परिवार की बहू गुञ्जेश्वरी सिंह, मधुबनी ड्योढी स्थित आवास पर हुआ निधन

Edited By:  |
Reported By:
shok shok

मधुबनी : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां दरभंगा राज परिवार की बहू गुञ्जेश्वरी सिंह का निधन हो गया है. महाराजकुमार कीर्ति सिंह के संतान बाबू जगदीशनन्दन सिंहजी की अर्द्धाङ्गिनी गुञ्जेश्वरी सिंह का मधुबनी डयोढी परिसर स्थित अपने निवास स्थान पर गुरुवार देर रात निधन हो गया. आज उनका अंतिम संस्कार मधुबनी में किया गया .

आपको बता दें कि शिक्षण संस्थानों की स्थापना में बाबू जगदीशनंदन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जैसे दरभंगा में चंद्रधारी सिंह ने कॉलेज और संग्रहालय की स्थापना की. वैसे ही मधुबनी में बाबू जगदीश नंदन सिंह की पत्नी गुञ्जेश्वरी सिंह ने कॉलेज और कई स्कूल खोले. उनकी ख्याति आज भी शिक्षा के क्षेत्र में किये गये उनके कार्यों को लेकर है. गुञ्जेश्वरी बुआसिन ने कई लोककल्याणार्थ कार्य की. 1944 में बाबूबरही में जगदीश नंदन हाई स्कूल बाबूरही की स्थापना की.1949 में मधुबनी में जगदीश नंदन महाविद्यालय की स्थापना की. 1960 में मधुबनी में ही गुञ्जेश्वरी नेत्रहीन बालिका विद्यालय की स्थापना की. बाबू जगदीशनंदन सिंह उन तीन लोगों में से हैं जिन्होंने 1946 में भारत-नेपाल रेलखंड के लिए अपनी जमीन नेपाल रेलवे को किराये पर दी हुई हैं.