जामताड़ा : बड़ी खबर जामताड़ा से जहां हैदराबाद में ड्यूटी पर तैनात जामताड़ा का सीआइएसएफ जवान का शव चौथे दिन पैतृक गांव जामताड़ा के मोहलीडीह लाया गया है. जवान ने 3 अक्टूबर को आत्महत्या कर लिया था. शव पहुंचने पर पूरे गांव में शोक की लहर है.
बताया जा रहा है कि हैदराबाद में तैनात जामताड़ा का सीआइएसएफ जवान दिनेश दास 3 अक्टूबर को खुदकुशी कर लिया था. जवान का शव पैतृक गांव जामताड़ा के मोहलीडीह पहुंचा है. शव देखते ही परिजनोंकारो रो कर बुरा हाल हो गया. माता चम्पा देवी और पत्नी पिंकी देवी रो रो कर मुर्छित पड़ जा रहे हैं. वहीं शव के गांव पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.जिसके बाद उन्हें अंतिम दर्शन के साथ दाह संस्कार किया गया. जवान दिनेश दास 12 वर्षों से सीआइएसएफ में कार्यरत थे.
