Hindi News / दुमका के आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं रात्रि प्रहरी छात्रा से यौन शोषण...

शर्मनाक : दुमका के आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं रात्रि प्रहरी छात्रा से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

Edited By:  |
Reported By:
sharmanaak sharmanaak

दुमका : बड़ी खबर दुमका से जहां जिले के कडहरबिल अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं रात्रि प्रहरी को स्कूल की छात्रा से यौन शोषण करने के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. छात्रा की शिकायत पर डीसी के निर्देश पर जांच में दोनों दोषी पाये गये.


बताया जा रहा है किदुमका जिला के कडहरबिल अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं रात्रि प्रहरी पर स्कूल की छात्रा ने यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना का आरोप लगाया. मामले को लेकर दुमका उपायुक्त ए दोड्डे से छात्रा ने मुलाकात कर शिकायत की थी. शिकायत पर उपायुक्त के द्वारा जांच टीम गठित की गई. टीम में सहायक समाहर्ता प्रांजल ढाढा और कार्यपालक पदाधिकारी सुप्रिया एक्का ने पूरे मामले की जांच की.

जांच में प्रधानाध्यापक और रात्रि प्रहरी दोषी पाया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर नगर थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.