Hindi News / युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शर्मनाक : युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By:  |
sharmanaak sharmanaak

गुमला : बड़ी खबर गुमला से जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. घटना के बाद परिजनों द्वारा चैनपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार गांव में बुधवार को शादी का समारोह चल रहा था जिस क्रम में रात लगभग 10:00 बजे युवती शादी घर से निकलकर कुछ दूर शौच करने गई थी. तभी पहले से रेकी कर रहा आरोपी व्यक्ति उक्त युवती को जबरन उठाकर गांव के ही अपने पुराने घर ले गया. और उसके साथ देर रात तक दुष्कर्म किया.

पीड़ित युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर भाग कर आ गई और अपने साथ घटित घटना की जानकारी अपने परिजन को दी. जिसके बाद शुक्रवार को पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ चैनपुर थाना पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई.

चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने दल बल के साथ गांव में छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में शादी समारोह चल रहा था. रात लगभग 10 बजे युवती शौच करने के लिए गई थी जिसे गांव के ही युवक द्वारा जबरन उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा. जांच चल रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.