जमशेदपुर:शारदीय नवरात्र की महानवमी बुधवार को रवियोग में मनाई जा रही है. इस अवसर पर आज मां दुर्गा के नौवें स्वरुप सिद्धिदात्री की पूजा हो रही है. झारखंड के जमशेदपुर में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्नी संग माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की और मां से सुख व शांति की कामना की.

महानवमी के अवसर पर मंदिरों और पूजा पंडालों में बुधवार को श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा अर्चना किये. वहीं जमशेदपुर स्थित कालीबाड़ी पूजा पंडाल में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और उनकी धर्मपत्नी ने पूजा अर्चना कर झारखंड के सुख और शांति के लिए कामना की.

जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट--