रामगढ़ : झारखंड पुलिस में पदस्थापित SDPO पर उनकी धर्मपत्नी ने एक एक कर कई संगीन आरोप लगाया है। पति पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि पति के द्वारा अक्सर मार पिटाई की जाती है। पीड़िता अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए सहायता की गुहार लगाई है।


पूरा मामला रांची के रामगढ़ से है जहां पदस्थापित SDPO की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने रामगढ़ थाना में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में कहा कि बीते 14 जनवरी के दिन उसके पति ने उसका गला घोटकर मारने का प्रयास किया।

मामला जान हैरान हो जायेंगे आप, फेसबुक LIVE के जरिए मांगी सहायता

वहीँ आज सुबह ही वर्षा श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया साईट पर लाइव आकर अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति के द्वारा अक्सर मार पीट की जाती रही है। किसी क़ीमत पर मै मार खाना बर्दस्त नहीं करुँगी क्योंकि मेरा बेटा मुझसे यही सीखेगा कि औरत पर हाँथ नहीं उठाना चाहिए औरत कि इज्जत करना सीखना चाहिए ।

मामला जान हैरान हो जायेंगे आप, फेसबुक LIVE के जरिए मांगी सहायता

14 जनवरी के दिन भी हुई पिटाई के दौरान पति ने मुझे लात घुसा से मारा। मेरे सर पर किसी चीज को उठाकर दे मारा जिसके कारण मैं बेहोश होकर गिर पड़ी। फिर वो मेरे ऊपर पानी डालकर मुझे होश में लाए और फिर से बाल पकड़कर मुझे बहुत पीटा।