स्कूल में पढ़ाई के बदले धांय-धांय : होनहार के बदले तैयार हो रहे कुख्यात, कहानी जानकर उड़ जाएंगे होश!

Edited By:  |
Reported By:
school me padhai ke badle dhaay dhaay school me padhai ke badle dhaay dhaay

समस्तीपुर : खबर आ रही है समस्तीपुर से जहां विद्या के मंदिर में युवक पिस्टल से फायरिंग की प्रैक्टिस करने का वीडियो सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस वीडियो में दिख रहे शख्स की तलाश में जुट गई है। हालांकि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक किसी के कहने पर पिस्टल से फायरिंग कर रहा है।

मामला समस्तीपुर नगर थाना इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में युवक दनादन गोली चलाता है साथ ही उसे निर्देश देने वाला व्यक्ति फायरिंग का वीडियो भी बनाता रहता है। युवक किसी चीज पर निशाना लगाते हुए गोली चला रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि कशिश न्यूज़ नहीं करता है।

वही नगर थाना के थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय इस पूरे मामले में गोली चलाने वाले की पहचान में जुटी हुई है। उन्होंने कहा है कि युवक की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वो यह ट्रेनिंग क्यों ले रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Copy